चंडीगढ़। जरूरी मरम्मत कार्य के चलते वीरवार को सेक्टर- 11, 16, 18, 19, 20, 36, 38, गांव दड़वा, मक्खनमाजरा, रामदरबार फेज-1, यूजीआर, डीआरडीओ, सारंगपुर के हिस्से में सुबह 10 से 2 बजे, सेक्टर- 1, 2, 3 ,4, 5, 12, 22, 26, 39, बैंक कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी मनीमाजरा, 220 केवी रेजिडेंशियल एरिया , फार्म हाउसेस किशनगढ़ रोड, बापूधाम कॉलोनी, गांव बुड़ैल, मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स, डुप्लेक्स, उप्पल सोसायटी के हिस्से में सुबह 10 से शाम 5.30 बजे, सेक्टर- 4, 8, 11, 16, 18, 19, 20, 36, 38, गांव सारंगपुर, धनास गांव, चमन, अमन, अंबेडकर कॉलोनी धनास के हिस्से में दोपहर 2 से शाम 5.30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। संवाद