शहर के कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली
चंडीगढ़। जरूरी मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सेक्टर-25 पीयू कैंपस, सेक्टर-42, 47, 49, यंग डवलैर, एडवोकेट सोसायटी, विज्ञान विहार, आईएएस/आईपीएस सोसायटी, पंजाब एंड सिंध बैंक सोसायटी, आरसीएस, शिवालिक, आशीर्वाद, सावित्री सोसायटी, आशादीप बिल्डिंग, ग्रिड बिल्डिंग इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, दड़वा, मक्खनमाजरा और इंडियन रिजर्व बटालियन के हिस्सों में कटौती रहेगी। सेक्टर-7, 52 और करसान कॉलोनी में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे, सेक्टर-2, 3, 10, 26, 38, खुड्डा अलीशेर, मलोया गांव व कॉलोनी में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे, सेक्टर-19 में दोपहर 2 से शाम 5 बजे, मलोया गांव में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तथा सेक्टर-14 पीयू रेजिडेंशियल व ऑफिस, सेक्टर-32, आईटीबीपी हाउसेस, आईबी हाउसेस, डॉक्टर कॉम्प्लेक्स और सेक्टर-33, 44 के हिस्सों में सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। संवाद