जरूरी मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
पॉवरकॉम के मुताबिक सेक्टर 53 के 11 केवी फीडर में मरम्मत के चलते फेज चार, 3बी1, 3ए, दो में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक लाइट नहीं आएगी।
इसी तरह अर्बन-3 फीडर की मरम्मत के कारण सेक्टर 71 और आसपास के इलाकों में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी।