जरूरी मरम्मत काम के चलते बुधवार को सेक्टर-33, 45, 46 और 48 में सुबह 9:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक पावर कट लगेगा।
इसके अलावा सेक्टर-20, 27, 29, 32, 34 और गांव बुड़ैल के कुछ भागों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक और सेक्टर-22, 42, 44 और 52 के कुछ भागों में दोपहर एक बजे से दो बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।