मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब द्वारा सुविधा और समाधान नामक वेब पोर्टल स्थापित किए गए हैं। इनके माघ्यम से किसी पार्टी के उम्मीदवार, उम्मीदवार के नुमाइंदे, आम नागरिक या चुनाव एजेंट चुनाव से संबंधित शिकायत, सुझाव या जानकारी आन लाइन दर्ज करवा सकेंगे।
जिला चुनाव अधिकारी और डीसी रामवीर सिंह ने बताया कि आवेदनकार की ओर से समाधान पर लाग आन करने के बाद शिकायत/सुझाव या जानकारी की रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी भरनी पड़ेगी।
इन जानकारियों में आवेदनकार का नाम, मोबाइल नंबर, जिला आदि जानकारी समेत कुछ औक जानकारी भरनी जरूरी होगी।