चंडीगढ़। शहर में हवा की गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 9 नवंबर को शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 155 था जो 10 नवंबर को 9 अंक बढ़कर 164 पर पहुंच गया। सेक्टर-25 (पीयू) स्टेशन पर यह सबसे अधिक 164 दर्ज हुआ जबकि सेक्टर-22 और 53 में स्तर 105 से 125 के बीच रहा। ब्यूरो