फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में एक दिन में 2544 जगह जली पराली, हरियाणा में बढ़ा प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
हवा की दिशा उत्तर पश्चिम होने से पराली का धुआं पहुंच रहा है हरियाणा में
विज्ञापन

हरियाणा के 16 शहरों में बढ़ा वायु प्रदूषण, नारनौल का एक्यूआई 402
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में पराली जलने की घटनाएं बढ़ने से हरियाणा में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ गया है। बुधवार को पंजाब में पराली जलाने के 2544 की घटनाएं दर्ज की गई हैं जबकि मंगलवार को 1776 और सोमवार को 1624 स्थानों पर पराली जलाई गई। पराली के धुएं का सीधा प्रभाव हरियाणा में दिख रहा है। हरियाणा के 16 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से ऊपर दर्ज किया गया है। नारनौल का एक्यूआई 402 रहा, जो हरियाणा का सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को राज्य के 11 शहरों का एक्यूआई 300 से ऊपर दर्ज किया गया था। पर्यावरण विशेषज्ञ ने बताया कि इस समय हवा उत्तर पश्चिम की दिशा चल रही है। इससे पंजाब में जलाई जा रही पराली का धुआं हरियाणा व दिल्ली पहुंच रहा है। इस वजह से हरियाणा के शहरों का वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक फरीदाबाद का एक्यूआई 390, भिवानी का 368, हिसार का 367, सोनीपत 365, बल्लभगढ़ 362, जींद 358, कैथल 357 और बहादुरगढ़ का एक्यूआई 352 दर्ज किया गया है।
हरियाणा में सिर्फ 62 मामले पराली जलाने के
बुधवार को हरियाणा में पराली जलाने के 62 मामले दर्ज किए गए। हरियाणा में पराली जलाने के अब तक 1940 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, पंजाब में 30661 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। जानकार बता रहे हैं कि पंजाब में इस समय पराली का पीक है। अगले कुछ दिनों तक पराली जलाने के मामले इसी तरह से देखे जा सकते हैं। पर्यावरण विशेषज्ञ व पीजीआई के स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर रविंद्रा खैवाल ने बताया कि 19 नवंबर के आसपास बारिश के 40 फीसदी आसार हैं। यदि बारिश हुई तो राहत जरूर मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस राज्य में कितने मामले दर्ज हुए
सेटेलाइट ने कुल 3065 मामले पकड़े, इनमें 2544 सिर्फ पंजाब के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सेटेलाइट ने छह प्रदेशों में पराली जलाने के कुल 3065 मामले पकड़े। इनमें 2544 मामले सिर्फ पंजाब के थे। इसके अतिरिक्त हरियाणा में 62, यूपी में 49, राजस्थान में 84 और मध्य प्रदेश में 326 मामले दर्ज किए गए।

किस जिले में कितना एक्यूआई
नारनौल 402
फरीदाबाद 390
गुरुग्राम 386
भिवानी 368
हिसार 367
सोनीपत 365
बल्लभगढ़ 362
जींद 358
कैथल 357
बहादुगढ़ 352
फतेहाबाद 352
धारूखेड़ा 346
रोहतक 339
कुरुक्षेत्र 326
मानेसर 324
चरखी दादरी 321
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें