फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: पंजाब में चुनाव तैयारी में जुटे दल, युवा और सरकारी नौकर मतदाताओं पर रहेगा खास फोकस

Fri, 26 Jan 2024 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में 18 से 19 साल के आयु वर्ग के 4 लाख 75 हजार 652 मतदाता हैं। पंजाब के अलग-अलग महकमों में सर्विस सेक्टर से जुड़े एक लाख 6 हजार 464 मतदाता और 80 साल से अधिक उम्र के 4 लाख 57 हजार 546 मतदाता हैं।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ने लगीं है। बीते रोज आम आदमी पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह सभी सीटों पर बिना गठबंधन अकेले चुनाव लड़ेगी। उसी के बाद अब प्रदेश के सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


अधिकतर राजनीतिक दलों के हाईकमान की ओर से प्रभारियों की सूची भी जारी कर दी गई है। प्रत्येक राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं, सरकारी नौकरी में सेवाएं दे रहे मतदाताओं और बुजुर्गों पर खास फोकस रखेगा। एक तरफ युवा, सर्विस सेक्टर के मतदाता और दूसरी तरफ 80 साल से अधिक उम्र के मतदाता है। इन्हें मिलाकर यह आंकड़ा कुल 10 लाख 39 हजार 662 मतदाता का है इसपर प्रत्येक राजनीतिक दल का खास फोकस रहेगा।

भगवंत मान सरकार युवाओं पर खास फोकस कर रही है। इसी दिशा में सीएम मान युवा वोटरों को रुझाने के लिए उनके लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रहे हैं। यहां तक कि बीत रोज कैबिनेट की बैठक में 10.77 लाख राशन कार्ड लाभार्थियों के राशन कार्ड भी बहाल कर दिए गए। इस लाभ से वंचित पड़े 10.77 लाख लाभार्थियों के हित में फैसला लेकर पंजाब की मौजूदा सरकार ने एक बड़े वोट बैंक पर भी कहीं न कहीं निशाना साधा है।
विज्ञापन


पंजाब में 1.11 करोड़ पुरुष, लगभग इतनी ही महिलाएं वोटर
पंजाब के चुनाव आयोग द्वारा 22 जनवरी 2024 तक तैयार किए मतदाता सूची के आंकड़ों पर नजर डालें तो लोकसभा चुनाव में कुल 2 करोड़ 12 लाख 32 हजार 308 मतदाता शामिल हैं। इन मतदाताओं में से एक करोड़ 11 लाख 75 हजार 395 पुरुष और एक करोड़ 56 हजार 163 महिलाएं शामिल हैं। 750 अन्य वर्ग के वोटर हैं।

पंजाब में कुल 24,433 पोलिंग स्टेशन
पंजाब में कुल 24,433 पोलिंग स्टेशन हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 7,648 और गांवों में 16,785 पोलिंग स्टेशन हैं। पंजाब का अधिकतर मतदाता गांव-देहात से जुड़ा हुआ हैं। ऐसे में पंजाब सरकार की ओर से गांवों में पोलिंग स्टेशन ज्यादा बनाए जाते हैं। इन पोलिंग स्टेशन के लोकेशन की अगर बात करें तो शहरी क्षेत्र में 3,015 जगहों पर गांव में 11,652 जगहों पर पोलिंग स्टेशन लोकेशन रखी गईं हैं।

पंजाब के मतदाताओं का पूरा आंकड़ा
श्रेणी                                     पुरुष                                     महिलाएं                         कुल

कुल मतदाता                         1,11,75,395                         1,00,56,163             2,12,32,308
सेवा से जुड़े मतदाता             1,03,719                                     2,745                        1,06,464
80 साल से अधिक             2,15,770                                     2,41,771             4,57,546
एनआरआई                         1,210                                     385                         1,595
पीडब्ल्यूडी                                    -                                     -                         1,51,555


सरकार के निर्देश पर जो युवा या आम व्यक्ति मतदाता बन सकता है, उसे मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सरकार प्रदेश में समय-समय पर विशेष कैंप लगा रही हैं। इसके अलावा लोग वोटर कार्ड बनवाने या किसी भी प्रकार के वोटर आईडी में संशोधन के लिए हेल्पलाइन नंबर-1950 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा चुनाव के दौरान नामांकन भरने से 10 दिन पहले तक जो लोग वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। - सिबिन सी., मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब सरकार
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें