फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पोलियो टीकाकरण की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत सरकार ने भारत और पोलियो संक्रमित देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पोलियो टीकाकरण के संबंध में सलाह जारी की है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए टीकाकरण की सुविधा शुरू कर दी है। यह सुविधा जीएमएसएच-16 स्थित मॉडल टीकाकरण केंद्र में शुरू की गई है, जहां पोलियो टीकाकरण कराया जा सकता है। वहीं, टीकाकरण प्रमाण पत्र जिला टीकाकरण अधिकारी की ओर से जारी किया जाएगा। यह भी निर्देशित किया गया है कि पोलियो टीकाकरण के लिए आने वाले अपना पासपोर्ट अपने साथ लाएं।
विज्ञापन

बता दें कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पोलियोवायरस की वर्तमान स्थिति के अनुसार और देश में पोलियोवायरस के आयात के जोखिम को कम करने के लिए भारत सरकार ने पोलियो संक्रमित देशों की सूची को संशोधित किया है। वर्तमान में 11 देशों अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कैमरून, नाइजीरिया, मलावी, मोजाम्बिक, मेडागास्कर, कांगो, डीआर कांगो, सोमालिया और सीरिया को पोलियो संक्रमित देशों के रूप में पहचाना गया है। इन देशों से आने-जाने वाले सभी यात्रियों को अपनी यात्रा से कम से कम चार सप्ताह पहले पोलियो वैक्सीन की खुराक लेनी जरूरी होती है। भारत में 13 जनवरी 2011 से पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है, जिसके बाद 27 मार्च 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के अन्य देशों के साथ भारत को पोलियो मुक्त प्रमाणित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें