उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24 नवंबर को पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए शेडयूल बनाएं।
इसके तहत जिला परिषद के सदस्य, नगर निगम के पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में किसी बूथ से पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत करेंगे।
सिविल सर्जन डॉ. वीके बंसल ने कहा कि यह अभियान 24 से 26 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए जिलेभर में 470 बूथ, 41 ट्रांजिट टीम व 34 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं।