फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर घूम रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 24 चौकी पुलिस ने चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-24 निवासी कमल कुमार (20) और अभिषेक (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 379, 473 और 411 के तहत मामला दर्ज किया। शनिवार दोनों आरोपियों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया जहां उन्हें दो-दो दिन का पुलिस रिमांड मिला। सेक्टर-24डी के एससीओ नंबर-134 के कृष्ण कुमार ने बताया कि बीते दस दिसंबर को एससीओ के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी के तहत केस दर्ज किया था। शुक्रवार को सेक्टर-24 चौकी के इंचार्ज शिव चरण को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की उक्त बाइक के साथ दो युवक सेक्टर-24 के सैनी भवन के पास घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त जगह पर नाकाबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब उनसे बाइक के कागजात मांगें तो दोनों टालमटोल करने लगे। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने उस बाइक की दोनों नंबर प्लेट बदल कर जाली नंबर लगाया था। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें