पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पंजाब पुलिस ने अहम फैसला लिया है। पंजाब पुलिस के डीआईजी परसोनल ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए 15 अक्तूबर तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। डीआईजी परसोनल ने यह भी हिदायत दी है कि अगर अपने वरिष्ठ अधिकारी के संज्ञान के बिना कोई अधिकारी या कर्मचारी छुट्टी लेता है तो उस पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।