पंचकूला के सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सात पुलिसकर्मी बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें आनन फानन में पुलिस कर्मी उठाकर ले गए। तेज गर्मी और धूप के कारण इस तरह के हालात बने हुए हैं। इन सभी को प्राथमिक के बाद छुट्टी दे दी गई है। पंचकूला के डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया के तेज धूप के कारण जवान गिरे थे। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है।