फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस ‘समावेश’ के जरिए सुलझाएगी लोगों के छोटे-मोटे झगड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पड़ोसी द्वारा घर के आगे गाड़ी खड़ी कर देने और टंकी का नल बंद न करने से आदि से जुड़े विवाद समेत लोगों के अन्य प्रकार के आपसी छोटे-मोटे झगड़ों को अब पुलिस विशेष ढंग से सुलझाएगी। इसके लिए एरिया के प्रतिष्ठित लोगों समेत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और जरूरत पड़ने पर स्थानीय पार्षदों का भी सहयोग लिया जाएगा। इससे पुलिस थानों में शिकायतें घटेंगी और लोगों के छोटे-मोटे विवाद तुरंत हल हो पाएंगे। यह सब चंडीगढ़ पुलिस के सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम समावेश के अंतर्गत संभव होगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने टैगोर थिएटर में किया। इस मौके पर उन्होंने कुल 52 नई मोटरसाइकिलों को भी हरी झंडी दिखाई। हीरो मोटर प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्राप्त इन मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल समावेश कार्यक्रम के साथ जुड़े पुलिसकर्मी पासपोर्ट सत्यापन आदि कामों में इस्तेमाल करेंगे। इस मौके पर समावेश कमेटी से जुड़े सदस्यों समेत 600 लोग मौजूद थे। इनमें नगर निगम के पार्षद भी मौजूद रहे।हर थाने में एक केंद्र स्थापित हुआ
विज्ञापन

थानों में समावेश केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जिनके जरिए एक ही डेस्क पर लोगों को प्रभावी रूप से पुलिस से जुड़ी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। समावेश कार्यक्रम से पुलिस और नागरिकों के बीच एक बेहतर रिश्ता स्थापित होगा। थानों की एंट्री पर ही इन केंद्रों को स्थापित किया गया है ताकि लोगों की पहुंच सुलभ हो। इन केंद्रों में एयर-कंडीशन, शौचालय आदि की सुविधा भी दी गई है। यहां लोग अपने छोटे-मोटे विवादों का निपटारा भी करवा पाएंगे। समावेश केंद्रों में एक एएसआई और उसके नीचे तीन अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई है। इन्हें अलग विशेष ड्रेस भी प्रदान की गई है।

इन सुविधाओं का उठा सकेंगे लाभ
समावेश केंद्रों में ईएफआईआर दर्ज करवाने की सुविधा, शिकायत देने की सुविधा, चरित्र प्रमाण पत्र, नौकरी संबंधित सत्यापन, किराएदार सत्यापन, नौकर का सत्यापन, गुम हुई वस्तु की रिपोर्ट दर्ज करवाने की सुविधा, बंद पड़े घर के पंजीकरण की सुविधा, पासपोर्ट सत्यापन की सुविधा, शिकायतों की मौजूदा स्थिति पता करवाने की सुविधा, घुड़सवारी स्कूल की अर्जी, शूटिंग रेंज की अर्जी, पुलिस क्लीयरेंस प्रमाण पत्र की सुविधा और वरिष्ठ नागरिक स्टिकर की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


हॉर्स राइडिंग स्कूल और शूटिंग रेंज के लिए प्रोत्साहित किया
चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर- 26 स्थित पुलिस लाइन में हॉर्स राइडिंग स्कूल/क्लब शुरू किया है। इसमें पुलिस के बच्चे और 10 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी बच्चा या बड़ा व्यक्ति क्लब का सदस्य बन सकता है और कोचिंग ले सकता है। इसी तरह सेक्टर 25 शूटिंग रेंज में नागरिक प्रासंगिक अनुमति लेने और नाममात्र शुल्क का भुगतान कर यहां प्रशिक्षण और अभ्यास किया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीर रंजन, आईजी आरके सिंह, एसएसपी कंवरदीप कौर, एसएसपी (यातायात एवं सुरक्षा) मनीषा चौधरी, एसपी (मुख्यालय) केतन बंसल मुख्य रूप से उपस्थित थे। बता दें कि पुलिस द्वारा ई-साथी मोबाइल आधारित एप की सुविधा की भी शुरूआत की गई थी। इसके तहत बिना थाने के चक्कर लगाए एक क्लिक पर विभिन्न प्रकार के सत्यापन की सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। इसके तहत बीट पुलिसकर्मी घर पर आकर सेवा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें