फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई के गेट नंबर 2 की ओर पुलिस की चौकसी, आने-जाने में हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री के पेक में आयोजित कार्यक्रम को लेकर पीजीआई में इलाज के लिए आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, परिसर के अंदर पीजीआई प्रशासन ने मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए हर जगह सुरक्षा गार्ड और वालंटियर तैनात कर रखे थे लेकिन पेक की तरफ से पीजीआई के गेट नंबर 2 की ओर आने वाली सड़क पर पुलिस की चौकसी होने के कारण उन्हें कुछ समय के लिए बाहर निकलने से रोक दिया गया। वहीं, ओपीडी में दिखाने के बाद मरीज सेक्टर-11 की दवा मार्केट में जाने के लिए परेशान रहे। कार्यक्रम से ठीक पहले उस रोड को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया था। हालांकि, पीजीआई प्रशासन ने पुलिस व ट्रैफिक का सहयोग करते हुए गेट नंबर 2 से ओपीडी में आए वाहनों की निकासी रोक दी थी। उन्हें गेट नंबर एक से बाहर निकालने की व्यवस्था की गई थी ताकि व्यवस्था में किसी तरह का प्रावधान न आ पाए। कार्यक्रम के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक परेशानी हुई। उस दौरान मरीजों को गेट नंबर दो के बजाय गेट नंबर एक से प्रवेश के लिए चक्कर लगाकर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें