फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ईवीएम में लाइव घपला बताने के लिए रखा कार्यक्रम पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में ईवीएम में लाइव घपला बताने के लिए प्रेसवार्ता के आयोजन पर शनिवार को जमकर बवाल हुआ। कार्यक्रम के महज तीस मिनट पहले पुलिस ने अनुमति न होने की बात कहकर उसे रूकवा दिया।
विज्ञापन

सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव संदीप पांडेय ने शनिवार को ईवीएम मशीन में कैसे घपला किया जाता है, इसको लेकर दोपहर 3 बजे लाइव डेमो प्रशिक्षण देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इसमें वह बताने वाले थे कि एक पार्टी का वोट कैसे दूसरी पार्टी को चले जाता है। इसलिए भारतीय निर्वाचन आयोग को बैलेट पेपर पर चुनाव करवाने चाहिए। पर तीन बजने के साथ प्रशासन और सोशलिस्ट पार्टी की बहस शुरू हो जाती है।
सोशलिस्ट पार्टी के संदीप पांडेय प्रशासन से फोन पर बात करते हुए कहा, ‘मैं भारत में अभी तक देश में नौ जगह ईवीएम में लाइव घपले को लेकर कॉन्फ्रेंस चुका हूं पर अभी तक नहीं रोका गया है। आप मेरे अधिकारों का हनन कर रहे है।’ इसका जवाब देते हुए प्रशासन ने कहा कि आप चुनाव के नाम पर एजेंडा चला रहे है। इसके बाद 10 मिनट के भीतर प्रेस क्लब के बाहर पुलिस अधिकारियों समेत करीब 40 पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें