फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग केस 20 मिनट में सुलझाया, सीसीटीवी के जरिए पहचान कर बरामद किया मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास में स्नैचर एक महिला का मोबाइल झपट कर फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सारंगपुर थाना पुलिस ने 20 मिनट में स्नैचिंग के केस को सुलझा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान धनास निवासी अभिषेक उर्फ बद्री (20) के रूप में हुई है। वीरवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम पर बुधवार शाम सूचना मिली कि धनास में एक महिला से स्नैचर मोबाइल झपट कर फरार हो गया। सूचना पर सारंगपुर थाना प्रभारी रामरतन की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह, कॉन्स्टेबल अरुण और अमित मौके पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस को दिए बयान में 27 वर्षीय आरती ने बताया कि वह मार्केट आई थी।
इस दौरान एक युवक उसका मोबाइल झपट फरार हो गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया। पास के दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर करीब 20 मिनट में झपटमार को बाजार के दूसरे कोने से पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी अभिषेक के कब्जे से महिला का छीना मोबाइल भी बरामद कर लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ साल 2017 में सेक्टर-36 थाने में स्नैचिंग और 2018 में सारंगपुर थाने में लूट का एक मामला दर्ज है। आरोपी नशे का आदी है और लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें