फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना लेक पर ड्रोन उड़ाने पर पुलिस ने युवक को हिदायत देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना लेक पर रविवार दोपहर ड्रोन उड़ाकर तस्वीर खींच रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। युवक ड्रोन कैमरे से यहां तस्वीरें खींच रहा था। गश्त कर रही पुलिस की नजर पड़ी तो युवक को पकड़कर सुखना चौकी ले आई, जहां युवक के नाम और पते का सत्यापन किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक लेक पर तस्वीर खींचने आया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि लेक पर ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। आगे से वह ऐसा नहीं करेगा। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें