चंडीगढ़। यूटी पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों कार्रवाई की है। पहला मामला पानी का मीटर चोरी करने का है। इसमें वरुण अरोड़ा नामक व्यक्ति की शिकायत पर सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उसने बताया कि उसके मकान नंबर 10, सेक्टर 47/सी से पानी का मीटर किसी ने चुरा लिया। जांच के दौरान पुलिस ने नदीम अली नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो जगतपुरा गांव पंजाब का निवासी है। दूसरा मामला घर से लैपटॉप और गहने चोरी करने का है। विशाल चौहान नाम के व्यक्ति की शिकायत की सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। विशाल चौहान ने पुलिस को बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर से एक एचपी लैपटॉप, 15,000 रुपये नकद, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक चांदी का कड़ा चुरा लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।