चंडीगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में स्वास्थ्य, पुलिस, आबकारी एवं कराधान, कानूनी माप विज्ञान विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विंग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सेक्टर-9 के क्लब में छापा मार कर भारी मात्रा में सामान बरामद किया।
सेक्टर 9-डी बूमबॉक्स से पुुलिस 40 हुक्के, बहुत सारी पाइपें और बाकी सामान समेत फ्लेवर्ड तंबाकू के 12 बाक्स बरामद किए। थाना पुलिस के साथ अधिकारियों की संयुक्त टीम ने क्लब में दोपहर लगभग 2 बजे के करीब छापा मारा। पुलिस केयर टेकर लक्की को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तंबाकू एक्ट और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में क्लब मालिकों से भी पूछताछ करेगी। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया तंबाकू लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। पुलिस आने वाले दिनों में इस एरिया के सभी क्लबों पर छापामारी कर जांच करेगी। पता चला है कि वीकेंड पर शनिवार और रविवार को क्लबों में युवाओं को हुक्का परोसा जाता है। इस पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने प्रशासन के साथ मिलकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।