फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनास में कार पर फायरिंग की सूचना पर भागी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास लेक के नजदीक एक कार पर पुलिस को गोलियां बरसाने की सूचना मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि मामला फायरिंग का नहीं बल्कि पत्थर से कार का शीशा तोड़ने का है। घटना रात करीब पौने दस बजे की है। पुलिस देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विक्रमजीत (42) ने बताया कि वह धनास में परिवार समेत रहते हैं। उनकी सेक्टर 22 में मोबाइल शॉप है। वीरवार रात को वह सेक्टर-39 स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से बेटी को लेकर घर लौट रहे थे। वह डंपिंग ग्राउंड से धनास की ओर आने वाली सड़क पर पहुंचे ही थे कि पीछे से इनोवा सवार युवक बार-बार हॉर्न बजाकर साइड मांगने लगे। रास्ता सकरा होने की वजह से कुछ दूर जाने के बाद उन्हें साइड दे दिया। तभी अचानक उन्हें जोरदार आवाज सुनाई दी, जैसे किसी ने गाड़ी पर गोली चला दी। इसी बीच इनोवा सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर अपनी गाड़ी आगे लगाकर कहा कि पिछली साइड के शीशे पर कुछ लगा है। यह कहते हुए युवक वहां से निकल गए। जब उन्होंने कार की पिछली साइड का शीशा देखा तो वह टूटा हुआ था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
नहीं मिले गोलियों के खोल
गोली चलने की सूचना पर डीएसपी (सेंट्रल) कृष्ण कुमार, सारंगपुर थाना प्रभारी राम रतन शर्मा, पीसीआर इंस्पेक्टर अश्वनी अत्री समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में मौके से कोई भी गोली का खोल बरामद नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि कार का शीशा कई बार सड़क पर पड़े पत्थर की गिट्टी लगने से भी टूट जाया करता है। हालांकि, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि मामले का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें