फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राम दरबार में नशा नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य सप्लायर भाग निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने राम दरबार फेज-2 में नशा सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया है। हालांकि छापे के दौरान मुख्य आरोपी रवि उर्फ भूरा मौके से भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मौलीजागरां और सेक्टर-31 थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर संदिग्ध ठिकाने पर छापा मारा। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। मामले का खुलासा पहले गिरफ्तार हल्लोमाजरा निवासी विपिन उर्फ आदित्य से पूछताछ में हुआ। उसके कब्जे से 16.41 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। उसने बताया कि वह नशा रवि उर्फ भूरा से खरीदता था। जांच में सामने आया कि आरोपी युवाओं को नशे का आदी बनाकर उन्हें ही नेटवर्क में शामिल करता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें