फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्टैंडअप कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस के खिलाफ पुलिस में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील अजय शर्मा ने मुंबई के स्टैंडअप कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी है। डेनियल पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक स्टैंडअप एक्ट में जैन समाज का मजाक उड़ाया और उस एक्ट को इंटरनेट पर वायरल भी किया।
विज्ञापन

अजय शर्मा का कहना है कि डेनियल के इस कृत्य से जैन समाज ही नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। डेनियल का यह घिनौना कृत्य माफी के काबिल नहीं है क्योंकि जैन समुदाय पूरे विश्व में सबसे शांतिप्रिय समुदाय है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस डेनियल के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करती तो वह यह मामला कोर्ट में ले जाएंगे। शर्मा ने बताया कि वह लीगल हिन्दू डिफेंस नाम की संस्था से जुड़े हैं जिसका उद्देश्य ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी जंग लड़ना और उनको जवाब देना है। जो लोग हिंदुत्व के खिलाफ, देश के खिलाफ नफरत फैलाएंगे, उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें