मोहाली। गिप्पी ग्रेवाल की आने वाली नई फिल्म के गाने ‘पेग पा’ के खिलाफ प्रोफेसर पंडितराव धरेनवर ने फेज-4 स्थित साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि ऐसे गानों से हमारी युवा पीढ़ी पर बुरा प्रभाव पड़ना निश्चित है। यूथ अगर ऐसे गाने सुनेगा तो उनका झुकाव दारू की तरफ होगा। ऐसे बड़े कलाकार यूथ के दिलों में अपने हुनर से जगह बनाकर रहते हैं परंतु जब यह कलाकार ऐसे नाकारात्मक कार्यों को बढ़ावा देते हैं तो यूथ इनसे जल्दी प्रभावित होता है। उन्होंने ऐसे बुरे आचरण वाले विचारों को यूथ के सामने नहीं लेकर आने को कहा और जल्द इस गाने को बैन करने की मांग की। संवाद