फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़ी थी पुलिस की गाड़ी, ट्वीट पर मिली शिकायत, 40 मिनट में कटा चालान

Thu, 08 Sep 2022 02:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अविनाश चौधरी नाम के एक ट्विटर यूजर ने मंगलवार को शाम 4.41 बजे एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि पिकाडली चौक पर करीब 19 मिनट पहले चंडीगढ़ पुलिस की टाटा योद्धा गाड़ी जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़ी थी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़ी पुलिस की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि शहर में नियम सभी के लिए बराबर हैं। शहर के पिकाडली चौक पर पुलिस की एक गाड़ी जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़ी होकर लाल बत्ती के हरी होने का इंतजार कर रही थी। ये नियमों का उल्लंघन है, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर की गई शिकायत के आधार पर गाड़ी का चालान काटा है।

विज्ञापन


अविनाश चौधरी नाम के एक ट्विटर यूजर ने मंगलवार को शाम 4.41 बजे एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि पिकाडली चौक पर करीब 19 मिनट पहले चंडीगढ़ पुलिस की टाटा योद्धा गाड़ी जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़ी थी। ट्वीट में उन्होंने गाड़ी का नंबर भी बताया और चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी और ट्रैफिक पुलिस को टैग किया। साथ ही नियमों के उल्लंघन की एक तस्वीर भी उन्होंने अपलोड की, जिसमें साफ देखा जा सकता था कि चंडीगढ़ पुलिस की गाड़ी जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़ी थी।

अविनाश के इस ट्वीट के करीब 40 मिनट के अंदर ही चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जवाब दिया गया। कहा गया कि उनकी तरफ से संबंधित गाड़ी के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है और चालान भी किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने चालान आईडी का नंबर भी साझा किया। ट्रैफिक पुलिस के इस कदम की अन्य लोगों ने ट्विटर पर सराहना की और कहा कि इससे साबित होता है कि शहर में नियम सभी के लिए बराबर हैं। बता दें कि पहले भी कई बार ट्विटर पर शिकायत के बाद पुलिस कर्मचारियों के चालान काटे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें