पुलिस वीक कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक युवक से मारपीट की। उसे शिकायत न देने के लिए धमकाया और फिर धनास के जंगलों के पास ले जाकर छोड़ दिया। यह आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग कर पीड़ित युवक ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है।
सेक्टर-41 के अजय कुमार ने यह आरोप सेक्टर-39 थाना पुलिस पर लगाया है। पीएम को भेजे पत्र में युवक ने कहा कि पुलिस वीक कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-39 थाना पुलिस ने उससे हाथापाई की।