फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राहगीर से मोबाइल छीनकर भागने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
स्चैंनरों और बाइक चोर को पकड़ने की जानकारी देते हुए डीएसपी पी- अ​भिनंदन 
विज्ञापन
मनीमाजरा। कलाग्राम स्थित एक रेस्तरां के कर्मचारी से मोबाइल छीनने वाले तीन झपटमारों को मनीमाजरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को मनीमाजरा थाने में हुई प्रेसवार्ता में नॉर्थ ईस्ट डिविजन डीएसपी पी. अभिनंदन ने बताया कि 24 अगस्त की रात को कलाग्राम के रेस्टोरेंट में काम करने वाला मूलत: नेपाली जीबन कुमार खड़का ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रात को 11.30 बजे रेस्टोरेंट से अपना काम खत्म कर पैदल घर की तरफ जा रहा था। बीएसएनएल एक्सचेंज के पास हरे और पीले रंग का ऑटो आया। ऑटो में बैठे तीन लोगों में से एक ने पानी मांगा। जब उसने पानी की बोतल उसे दी तो ऑटो ड्राइवर ने मोबाइल छीन लिया, जिसमें वोडाफोन कंपनी का सिम था। उसने बताया कि मोबाइल को एक नीले रंग के प्लास्टिक बैग में कवर कर रखा हुआ था, उसी बैग में उसके कुछ कागजात जैसे आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी थे। डीएसपी पी. अभिनंदन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना की अगुवाई में टीम बनाई गई। टीम ने सबसे पहले ऑटो ड्राइवर राकेश को पिंजौर के बस स्टैंड के पास हनुमान मंदिर से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसका दूसरा नाबालिग साथी को पकड़ा। इसको कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया और इनके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने तीसरा साथी मौलीजागरां कांप्लेक्स निवासी करण उर्फ एप्पल को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बाइक चोर के कब्जे से बरामद की तीन मोटरसाइकिलें

डीएसपी पी.अभिनंदन ने बताया कि एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोहल्ला जट्टा वाला डेरा साहब से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मौलीजागरां कांप्लेक्स के 21 साल के दीपक कीकर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बाइक मोहल्ला जाट्टा वाले के रहने वाले गुलभर की डेरा साहब मोहल्ले से 6 जून को चोरी की थी। शिकायत के बाद मनीमाजरा थाना प्रभारी की अगवाई में एक टीम बनाई गई। टीम ने लंबी जांच पड़ताल के बाद इस चोर को पकड़ा और डेरा साहब मोहल्ले से चोरी की गई बाइक के अलावा दो अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की। उसने होंडा लीवो मलोया थाने क्षेत्र के इलाके से और हीरो होंडा स्प्लेंडर सेक्टर-11 थाने से मार्च महीने में चोरी की थी। पुलिस अभी अन्य चोरी की वारदातों के बाद जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें