फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा सिटी कारें चुराकर बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, शहर के अलग-अलग हिस्सों से चोरी की चार कारें हुई बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों से होंडा सिटी कार चुराकर उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों में बेचने के एक आरोपी को सेक्टर-34 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चार होंडा सिटी कारें बरामद हुई हैं। आरोपी की पहचान बलटाना निवासी सलीम (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, झपटमारी और चोरी की वारदात के मद्देनजर सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार की अगुवाई में एएसआई मोहम्मद असलम की टीम सेक्टर-32 जीएमसीएच के पास रविवार को नाका लगा रखी थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चंडीगढ़ और उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से चार होंडा सिटी कारें बरामद कीं।
जांच में सामने आया कि आरोपी साथियों के साथ मिलकर शहर के अलग-अलग हिस्सों से कार का लॉक तोड़कर चोरी करता था। इसके बाद चोरी की कार को उत्तरप्रदेश समेत दूसरे राज्यों में कम कीमत में बेच दिया करता था। पुलिस अब वारदात में शामिल आरोपी के साथियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी के गिरफ्त में आने से पुलिस ने तीन मामलों को सुलझा लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अब तक कितनी कारें बेच चुका है, इसकी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें