फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल के डॉगी पर बरसाएं डंडे, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-52 स्थित कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक तीन साल के डॉगी पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद मामले की सूचना एसपीसीए को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एसपीसीए ने घायल डॉगी का इलाज कर मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर सेक्टर-61 चौकी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। बीते मंगलवार रात करीब 11.30 बजे सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन क्रूलेटी एनिमल (एसपीसीए) को सूचना मिली कि सेक्टर-52 स्थित कॉलोनी में एक डॉगी बुरी तरह से घायल है। सूचना पर एसपीसीए के इंस्पेक्टर धमेंद्र डोगरा की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची।
इसके बाद एंबुलेंस से डॉगी को इलाज के लिए पहुंचाया गया। जांच में सामने आया कि सेक्टर-52 निवासी युवक ने डॉगी को डंडे से बुरी तरह पीटा जिसके बाद इंस्पेक्टर धमेंद्र डोगरा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। एसपीसीए ने युवक के खिलाफ पीसी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसका चालान काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें