फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: साहित्य सरिता के 109वें संस्करण में कवि गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
17 कवियों और शायरों ने रचनाओं से बांधा समां
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-35 स्थित प्राचीन कला केंद्र में रविवार को संस्कार भारती चंडीगढ़ और बृहस्पति कला केंद्र के संयुक्त संयोजन में साहित्य सरिता के 109वें संस्करण के तहत कवि गोष्ठी हुई। इसमें 17 कवियों और शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। प्रतिभा माही ने जीवन संघर्ष पर कविता सुनाई, जबकि कुसुम धीमान ने प्रौढ़ावस्था के अनुभव और सामाजिक जिम्मेदारी को शब्द दिए। हास्य कवि अनवर अंसारी ने हास्य रचना से माहौल खुशनुमा बनाया। नेहा अरोड़ा ने 80 के दशक की यादें ताजा कीं। कृष्णा गोयल ने लक्ष्य प्राप्ति, गुरदीप गुल ने गजल और करिश्मा वर्मा ने नारी शक्ति पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। श्याम सुंदर ने रामायण के माध्यम से तप, त्याग और प्रेम का संदेश दिया। मंच संचालन राजेश आत्रेय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें