फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारी कवि अशफाक उल्ला खां ‘हसरत’ को आज याद करेंगे कवि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के सौजन्य से आधुनिक हिंदी साहित्य के क्रांतिकारी कवि एवं शहीद अशफाक उल्ला खां ‘हसरत’ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उन्हें शब्द-सुमन श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके लिए एक विशेष ऑनलाइन सेमिनार एवं कवि सम्मेलन का आयोजन 18 अक्तूबर को सुबह 11.00 बजे ‘गूगल मीट एप’ के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कवयित्री गुरदीप ‘गुल’ करेंगी। कवि एवं शहीद अशफाक उल्ला खां ‘हसरत’ का जन्म 22 अक्तूबर, 1900 को शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था तथा देहावसान 19 दिसम्बर, 1927 को। इस कार्यक्रम में कवि एवं शहीद अशफाक उल्लाह खां द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में डाले गए योगदान एवं उनके साहित्यिक पक्ष पर व्यक्तव्य डॉ. सुशील ‘हसरत’ नरेलवी पेश करेंगे। वहीं उनकी रचनाओं का वाचन कवि भूपेष वैद्य, कवयित्री अमृता, कवि सुनील बरवालवी एवं कवयित्री उर्मिला कौशिक ‘सखी’ करेंगी। तत्पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन रहेगा। इसमें कवयित्री गुरदीप ‘गुल’, कवि सुशील ‘हसरत’ नरेलवी, कवि चमन शर्मा ‘चमन’, कवि हरेन्द्र सिन्हा एवं कवि ऋषि राज अपनी रचनाएं पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें