फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीओ सेल ने छह अपराधी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चंडीगढ़। पीओ व समन स्टाफ की टीम ने विभिन्न मामलों में वांछित 6 भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहे थे जिसके चलते उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश किया। जहां से कुछ को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया और अन्य को जमानत पर छोड़ दिया गया। सेक्टर 38 निवासी संदीप कुमार उर्फ बिल्ला को सेक्टर 39 थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सेक्टर 49 निवासी प्रदीप कुमार के खिलाफ एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब निवासी कुलवीर कौर के खिलाफ धारा 138 एनआई का केस दर्ज था। अदालत ने उसे जमानत पर छोड़ दिया। चंडीगढ़ सेक्टर 18 निवासी सतीश नैयर के खिलाफ 30 लाख की धोखाधडी का केस दर्ज है। आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई। पंजाब के बरनाला के अमनदीप सिंह के खिलाफ और हिसार के गुरदेव सिंह के खिलाफ एनआई एक्ट के तहत केस दर्ज था। इस मामले में आरोपी को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें