चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस की पीओ एवं समन सेल ने 9 भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी कंवरदीप कौर की सुपरविजन में आरोपियों को अलग-अलग इलाकों से पकड़ा। आरोपी सड़क हादसे, चेक बाउंस और कोर्ट में पेश न होने के चलते फरार चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में मोहाली के फहान खान, अंबाला के मोहन लाल, पिंजौर के गुरदीप सिंह, खरड़ के अजय कुमार ठाकुर, मोहाली के भिंडर राम, पटियाला के हरदी सिंह, श्री मुक्तसर साहिब के गुरमीत सिंह, बद्दी के देवेंद्र और मनसा देवी कांप्लेक्स निवासी संदीप गुलाटी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।