फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आज कुरुक्षेत्र में, कार्यक्रम स्थल पर होंगे दो मंच

Mon, 06 Oct 2014 12:06 AM IST
कुलदीप सिंह/ अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
देश-दुनिया में अपनी अलग साख बनाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी का धर्मनगरी पहुंचने पर आईकार्ड धारक भाजपाई ही स्वागत कर पाएंगे। पीएम मोदी की हिफाजत के चलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने सिक्योरिटी का सख्त इंतजाम किया है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग ने भाजपा नेताओं की एक सूची भी ली है, जिसमें अभिनंदन करने वाले भाजपाइयों के नाम हैं। लिस्ट में शामिल इन नेताओं का नाम, मोबाइल नंबर और वर्तमान फोटो मांग की गई है।

ताकि इंट्री कार्ड इशू किया जा सके। वहीं कार्यक्रम में ड्यूटी देने वाला स्टाफ भी इशू आईकार्ड सहित ही नजर आएंगे। जाहिर है कि कार्यक्रम स्थल पर तैनात होने वाले सुरक्षाकर्मियों के अलावा भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों की बिना एंट्री कार्ड का प्रवेश वर्जित होगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा से पहले कुरुक्षेत्र का थीम पार्क पुलिस छावनी बना नजर आया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों ने अपनी ड्यूटी संभाल ली है, जबकि ट्रैफिक पुलिस के कर्मी भी देर शाम ही प्रमुख चौक पर नजर आने लगे।

सुरक्षा अधिकारी निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि आईपीएस रैंक के आठ, डीएसपी रैंक 20 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि इस दौरान 50 इंस्पेक्टर तथा करीब 1600 पुलिसकर्मी तैनात होंगें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आगमन को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश एवं उपायुक्त निखिल गजराज ने 10 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

कार्यक्रम स्थल पर होंगें दो मंच
पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल पर दो मंच होंगे। एक मंच पर 20 नेता मौजूद रहेंगे, जिनमें विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार भी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त एक छोटा मंच भी बनाया गया है, जिस पीएम सहित कुछ गिने चुने भाजपा नेता ही नजर आएंगे।

टेंट हाउस कर्मियों के पास भी होगा एंट्री कार्ड
पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान पंडाल में काम करने वाले टेंट हाउस कर्मियों को भी इंट्री कार्ड इश्यू किया जाएगा। इस पर अमल करते हुए कर्मियों का स्लेट पर नाम, पता व मोबाइल नंबर लिखवाकर उनकी फोटो करा ली गई है और सुबह ये कर्मी गले में आई कार्ड लटका कर ही काम करते दिखाई देंगें।

एरिया होगा सील, सड़क पर नहीं होगी ट्रैफिक
सुरक्षा व्यव्स्था को लेकर प्रशासन ने चुनावी जनसभा के आसपास का एरिया सील करने की तैयारी कर ली है। पीएम नरेंद्र मोदी के थीम पार्क से निकलने के बाद ही कुरुक्षेत्र-पिहोवा-कैथल मार्ग पर ट्रैफिक बहाल हो पाएगी, जबकि इससे पहले यह सारा एरिया सील होगा।

इसकी तैयारियां करते हुए रविवार देरसायं मीरीपीरी चौक से लेकर ताऊ देवीलाल चौक तक ट्रैफिक बंद कर दी गई है। बडे़ वाहनों की एंट्री पर पाबंदी लगाते हुए पुलिसकर्मी फिलहाल छोटे वाहनों को यहां से गुजरने की अनुमति दे रहे हैं।

आईजी करनाल पहुंचे चुनावी सभा स्थल पर
एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अकिल मोहम्मद और करनाल रेंज के आईजी राजबीर सिंह देशवाल सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने रैली स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र सहित मौजूद अन्य अधिकारियों से आईजी देशवाल ने व्यवस्था की पूरी जानकारी ली और पंडाल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निष्ठापूर्वक करने की हिदायत भी दी।

पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र भी दिखे दिशा-निर्देश देते
एसपी अश्विन शेणवी भी ड्यूटी पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश देते नजर आए। प्रबंधों का निरीक्षण करने के बाद वे आईजी देशवाल के साथ गाड़ी में बैठकर पुलिस लाईन के लिए निकल गए। इससे पहले उन्होंने पंडाल का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए।

वीवीआईपी रूम भी हो रहा तैयार
रैली स्थल पर मंच से कुछ कदम पहले पीएम नरेंद्र मोदी के लिए एक वीवीआईपी रूम भी तैयार किया जा रहा है। पलाईवुड से तैयार हो रहे इस रूम में हर सुविधा उपलब्ध होगी। बताया गया है कि देररात तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

भगवे व हरे रंग का तीस हजार मीटर कपड़ा लगा
कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए पंडाल में तीस हजार मीटर कपड़ा लगाया गया है। टैंट हाऊस के मालिक सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें भगवा व हरे रंग का कपड़ा लगाने के आर्डर मिले थे और मंच तथा पंडाल में कुल तीस हजार मीटर कपड़ा लगा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें