फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी आएंगे पीएम मोदी, 550वें प्रकाश पर्व समागम में होंगे शामिल

Tue, 02 Jul 2019 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल का निमंत्रण स्वीकार करते हुए श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागम में शामिल होने को स्वीकृति दे दी है। वह 12 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी आएंगे।

विज्ञापन


शिअद प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में पार्टी के दल ने नई दिल्ली में पीएम से मुलाकात की। जिसमें एसजीपीसी प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और डीएसजीएमसी व पटना साहिब बोर्ड के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

दल ने उन्हें बारह नवंबर को सुल्तानपुर लोधी में होने वाले समागम के लिए आमंत्रित किया। साथ ही उन्हें श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

 

सुखबीर ने बताया कि पीएम प्रकाश पर्व समागम में शामिल होने को सहमत हो गए हैं। उन्होंने गुरु साहिब की जन्मभूमि श्री ननकाना साहिब से 25 जुलाई को नगर कीर्तन प्रारंभ करने को लेकर विदेश मंत्रालय को निर्देश दिए हैं। 

अकाली नेताओं ने पीएम से कहा कि दुनिया भर की सिख संगत गुरु जी के चरण स्पर्श वाली सभी जगहों पर यादगारी समागम करवा कर 550वें प्रकाश पर्व का जश्न मनाना चाहती है।

पीएम ने विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों के जरिए ये समागम करवाने का भरोसा दिया है। इस बारे में प्रबंधकों को हरसंभव सहायता देने का भी आश्वासन दिया है। एसजीपीसी उन जगहों की सूची बना रही है, जहां समागम होने हैं। जल्द ही संगत के लिए सूची जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें