फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में पन्ना प्रमुखों के ऐतिहासिक सम्मेलन में गरजेंगे पीएम मोदी, घर-घर संदेश पहुंचाने का प्लान

Wed, 28 Aug 2019 05:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

जन आशीर्वाद यात्रा के समापन पर रोहतक में तीन लाख पन्ना प्रमुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश विधानसभा चुनाव में जन-जन तक पहुचाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा द्वारा 8 सितंबर को रोहतक में आयोजित की जाने वाली विजय संकल्प रैली की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के तीन लाख पन्ना प्रमुखों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी डॉ अनिल जैन द्वारा मेला ग्राउंड, रोहतक में होने वाली इस रैली की तैयारियों को प्रदेश के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दे चुके हैं। 

वहीं विजय संकल्प रैली को लेकर प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, एडवोकेट वेदपाल एवं सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर द्वारा अलग-अलग व्यवस्था के लिए ड्यूटियां लगाई गई हैं। जिससे रैली को सुनियोजित तरीके से संपन्न किया जा सके।
विज्ञापन


पंजीकरण होगा, शक्ति केंद्र प्रमुख संभालेंगे मोर्चा
विजय संकल्प रैली में शिरकत करने वाले सभी पन्ना प्रमुखों का पंजीकरण कराने से लेकर उनके रैली में पहुंचने तक का दायित्व शक्ति केंद्र प्रमुखों को सौंपा गया है।

संगठन के निर्देश पर सभी जिला प्रभारी मण्डल के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, पालकों के साथ बैठक पन्ना प्रमुखों के पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ करवाएंगे। इसके बाद 1 से 3 सितम्बर तक सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक, बूथ अध्यक्ष एवं सभी प्रमुख कार्यकर्ता पन्ना प्रमुखों के घर जाकर उनका पंजीकरण करवाते हुए उनकी प्रवेशिका उनका पन्ना सौंपेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें