प्रधानमंत्री मोदी और कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात की और उनका हाल जाना। कैप्टन की शनिवार को लंदन के एक अस्पताल में रीढ़ की सफल सर्जरी हुई। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब लोक कांग्रेस संगठन के प्रमुख हैं। हाल ही में हुआ विधानसभा चुनाव उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था।