विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के धुर-विरोधी होने के बावजूद इनेलो अपने मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने को बेताब है। मोदी को बुलाने के लिए मौका होगा चौधरी देवीलाल के जन्म शताब्दी समारोह का।
इस अवसर पर 25 सितंबर को जींद में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने अमर उजाला को बताया कि चौधरी देवीलाल के जन्म शताब्दी समारोह कई मायनों से खास होगा।
खास इसीलिए क्योंकि इसमें सिर्फ पार्टी के नेता व कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि दूसरी पार्टियों के नेताओं को भी बुलाया जा रहा है। इसके लिए उन सभी नेताओं को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं, जो चौधरी देवीलाल के साथ काम कर चुके हैं, या उनके प्रशंसक हैं।