अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए 26 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी नमो एप की ऑडियो ब्रिज तकनीक के माध्यम से हरियाणा के लाखों कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब भी देंगे और उनके सुझावों को भी सुनेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के 4 हजार से अधिक शक्ति केंद्रों पर भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी सीधे जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम 26 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे नमो एप के माध्यम से हरियाणा के प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित किया जाएगा। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम से एक दिन पहले 25 सितंबर को प्रधानमंत्री गोहाना में रैली करेंगे।