फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेताओं का आज दिल्ली में पीएम मोदी करेंगे सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर देश की शान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को फुर्सत नहीं मिल रही है। शहर वापसी के 24 -48 घंटों के बीच ही इन खिलाड़ियों को मान सम्मान समारोह के सिलसिले में दिल्ली जाना पड़ा है। शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई के साथ इनका सम्मान भी करेंगे। सम्मान समारोह दिल्ली में रखा गया है। राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर तानिया भाटिया और ऑलराउंडर हरलीन देयोल के साथ महिला हॉकी टीम की कांस्य मेडलिस्ट सदस्य मोनिका मलिक शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचीं मोनिका मलिक ने फोन पर बताया कि अब उनका अगला टारगेट एशियन गेम्स हैं। इसका आयोजन चीन में होना संभावित है। एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम का कैंप बेंगलुरु में 29 अगस्त से लगने वाला है। मोनिका ने बताया कि अगले कुछ दिन बाद वह कैंप में शामिल हो जाएंगी।
सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को ड्रेस मिली
क्रिकेटर तानिया भाटिया की मां सपना भाटिया ने बताया राष्ट्रमंडल खेलों से लौटते समय बेंगलुरु में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम को दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए ड्रेस सौंप दी गई थी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी और अन्य सदस्य वही ड्रेस पहनकर सम्मान समारोह में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें