फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर 21 जून को चंडीगढ़ आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

Tue, 12 Apr 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीएम - फोटो : file
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र एक बार फिर से चंडीगढ़ आ सकते हैं। इस बार अंतराष्ट्रीय योग दिवस चंडीगढ़ में मनाया जा सकता है जिसमें हिस्‍सा लेने के लिए पीएम मोदी के चंडीगढ़ आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ऐसे संकेत केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन और भाजपा के पदाधिकारियों को मिले हैं। ऐसे में भाजपा ने अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। पिछली बार भी योग दिवस चंडीगढ़ में बड़े स्तर पर मनाया गया था। पिछले साल दिल्ली से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस की शुरुआत की थी। 

2 बार चंडीगढ़ आ चुके हैं मोदी
इससे पहले मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद दो बार चंडीगढ़ में आ चुके हैं। पिछले साल अक्तूबर माह में सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट का लोकापर्ण करने और उसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति जब शहर में आए थे उस समय मोदी सिटी ब्यूटीफुल आए थे। ऐसे में अगर मोदी योग दिवस पर 21 जून को आते हैं तो चंडीगढ़ का नाम दूसरी बार अंतराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के मुताबिक इस बार दूसरे अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत चंडीगढ़ में किए जाने की उम्मीद है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग ले सकते हैं। अभी दिल्ली की बजाय चंडीगढ़ में यह दिवस मनाने की बात सामने आई है लेकिन अंतिम फैसला अभी होना बाकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें