फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीएम और गृहमंत्री ने नहीं ली चंडीगढ़ के लोगों की सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की कड़ी आलोचना की। लक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने शहरवासियों की कोई सुध नहीं ली। कोई घोषणा नहीं की। इससे लोगों में निराशा है। लक्की ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से चंडीगढ़ में भाजपा शासन के कुप्रबंधन के कारण नगर निगम चंडीगढ़ वित्तीय संकट से जूझ रहा है। चंडीगढ़ का विकास प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

लक्की ने कहा कि शहर में लाल डोरा का विस्तार और गांवों के लिए भूमि पूलिंग योजना, कॉलोनियों में आवास इकाइयों के निवासियों को मालिकाना हक, लगभग 62 हजार हाउसिंग बोर्ड फ्लैटों में जरूरत के मुताबिक बदलाव की अनुमति, औद्योगिक और अन्य संपत्तियों में लीजहोल्ड को फ्रीहोल्ड में बदलना जैसे कई ज्वलंत मुद्दे हैं। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए आवास योजना, बिजली विभाग के निजीकरण को खत्म करना, भवन उपनियमों में बदलाव कर लोगों के अनुकूल बनाने आदि के कई मुद्दे लंबे समय से लटके हुए हैं। इन पर भी तुरंत ध्यान देने जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें