अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। केंद्रीय सतर्कता आयोग के नेतृत्व में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो 27 अक्तूबर से 2 नवंबर 2025 तक पूरे राज्य में वार्षिक विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मना रहा है। सोमवार को विजिलेंस ब्यूरो मुख्यालय मोहाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने की शपथ ली। यह शपथ संयुक्त निदेशक (शिकायत शाखा) प्रभजोत कौर ने विशेष डीजीपी व चीफ डायरेक्टर प्रवीन कुमार सिन्हा, संयुक्त निदेशक तुषार गुप्ता और डियामा हरीश कुमार ओमप्रकाश की उपस्थिति में दिलाई गई। यह सप्ताह चौकसी : हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की थीम पर मनाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन (एसीएएल) के व्हाट्सएप नंबर 9501200200 की पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।