चंडीगढ़। मोहाली स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पटना के लिए हवाई जहाज उड़ान भरने की खबर से सिख संगत और मुलाजिमों में खुशी की लहर है। पटना साहिब में दशम पातशाही की जन्म स्थली है। हर सिख की लालसा होती है कि जीवन में एक बार अपने गुरुघर का दर्शन जरूर करें।
अब हवाई जहाज से एक ही दिन में दर्शन करके चंडीगढ़ और इसके आस पास रहने वाली संगत वापस आ सकती है। इससे समय की बचत होगी। साथ ही ट्रेन में आने-जाने की परेशानी से भी निजात मिलेगी। पंजाब सिविल सचिवालय में भी इस पर खुशी छाई रही और मुलाजिमों ने लड्डू बांटे। पंजाब सिविल सचिवालय स्टाफ एसोसिएशन के पूर्व प्रधान और डिसेबल्ड पर्सनस वेलफेयर आर्गेनाइजेशन पंजाब के प्रधान समाजसेवी परमदीप सिंह भबात सहित कई मुलाजिमों ने खुशी जाहिर की है। सेक्टर 22 के गुरुद्वारा साहिब के महासचिव गुरजोत सिंह साहनी, चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन तारा सिंह, महासचिव रघबीर सिंह रामपुर, शिअद प्रधान हरदीप सिंह बुटेरला ने भी खुशी जाहिर की है।