फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्टेयर्स यूथ नेशनल गेम्स में चंडीगढ़ के खिलाड़ी छाए... तीन स्वर्ण सहित 12 पदक अपने नाम किए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्टेयर्स यूथ नेशनल गेम्स में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया है। 27 से 29 अप्रैल तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित यूथ नेशनल गेम्स में चंडीगढ़ के करीब 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच दविंदर सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में देशभर से आए विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने भी उत्कर्ष्ट प्रदर्शन करते हुए आए आयोजकों का आए हुए दर्शकों का मन मोह लिया। सेजा गर्ग, श्रृष्टि सिंह और अभव्या सिंह ने दमखम दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंशु, दामोदर, करण ठाकुर, छवि सिंह और तरुण ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इसके अलावा जसकरण, तीरथ, श्रेया और सानवी ने कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया। कोच दविंदर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काबिलेतारीफ था। नेशनल में विनय, तेजस, कृष्णा, शिवांस आदि ने भी अच्छा प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें