पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने वीरवार को सेक्टर-19 में पौधे लगाए।
इसमे राजीव मौदगिल, प्रदीप छाबड़ा, सांसद पवन कुमार बंसल, मेयर सुभाष चावला भी शामिल हुए।
इससे पहले कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी को श्रृद्धांजलि दी।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल भी मौजूद थे।