फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद के जन्मोत्सव पर पौधारोपण किया गया। यह कार्यक्रम शिवानंद चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने पांचवीं सिग्नल बटालियन सीआरपीएफ के साथ मिलकर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

उनके कैंपस प्रांगण के अन्दर तरह-तरह के करीब 500 पौधे लगाए गए। कमांडेंट विशाल कड़वाल की देखरेख में सभी अधिकारियों एवं जवानों ने यह पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ली। विशाल कड़वाल ने बताया कि दो साल में कैंपस प्रांगण के अन्दर उनकी देखरेख में करीब 30000 पौधे लगाए गए हैं। इस मौके पर बटालियन के सभी अधिकारीगण, हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी समेत कई जवान उपस्थित रहे। ट्रस्ट के चेयरमैन संजय कुमार चौबे व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें