फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः होली मनाने आई 22 वर्षीय छात्रा को पिटबुल ने काटा, कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस

Thu, 12 Mar 2020 11:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
युवती को कुत्ते ने काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपूरथला से परिवार समेत सेक्टर-30 में मौसी के घर होली मनाने आई 22 वर्षीय युवती को पिटबुल ने अपने जबड़े में जकड़ लिया। किसी तरह पिटबुल को युवती से अलग किया गया, लेकिन तब तक उसके दाहिने बाजू पर गंभीर जख्म हो गए। युवती को फौरन जीएमएसएच-16 पहुंचा कर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 289 के तहत मामला दर्ज कर सेक्टर-30 निवासी पिटबुल के मालिक प्रेमचंद को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना की शिकायत एसडीएम ईस्ट को भी दी गई है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार रात करीब 7.30 बजे की है। शिकायतकर्ता रेणू (42) ने बताया कि वह सेक्टर-30बी में परिवार समेत रहती है। होली के दिन उनकी बड़ी बहन कपूरथला निवासी अनीता रानी अपनी दोनों बेटी और बेटे के साथ घर में होली मनाने आई थी। इस दौरान कार घर के पिछले साइड में खड़ी थी। रात करीब 7.30 बजे अनीता की बेटी लवली (22) कार से कुछ जरूरी सामान निकालने गई। इस दौरान पड़ोसी प्रेमचंद के पिटबुल ने लवली पर हमला कर दिया। हमले के दौरान लवली चीखने-चिल्लाने लगी।

शोर सुनकर घर के सदस्य बाहर भागे और किसी तरह पिटबुल को लवली से अलग किया, लेकिन तब तक लवली के दाहिने बाजू पर पिटबुल के दांतों के गंभीर जख्म हो गए थे। आनन-फानन में लवली को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। हंगामे को बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलाई गई। करीब एक घंटे चले इस हंगामे के बाद इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


पांचवीं बार हुआ हमला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस पिटबुल ने मोहल्ले में पांचवीं बार किसी पर हमला किया है। मालिक से शिकायत के बावजूद पिटबुल को बांधा नहीं जाता है। हाल ही में जनवरी 2020 में भी इस पिटबुल ने एक 12 वर्षीय छात्रा पर हमला कर दिया था। लोगों के बीच बचाव के बाद किसी तरह पिटबुल ने छात्रा को छोड़ा था। इस घटना सारी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

10 देशों में बैन है पिटबुल
बता दें कि खतरनाक नस्ल होने के चलते पिटबुल को 10 देशों ने बैन किया हुआ है। इनमें न्यूजीलैंड, ब्राजील, बेल्जियम, कनाडा, फ्रांस, फिनलैंड, डेनमार्क, पोलैंड, नार्वे समेत यूएस के पैरेटोरिको शामिल है। पिछले काफी समय से भारत में पिटबुल के काटने की वजह से यहां पर भी बैन की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


पहले भी काट चुके हैं पिटबुल
1. जनवरी 2020 खरड़ के लक्ष्य होम सोसाइटी में महिला को पिटबुल ने काटा
2. पिटबुल ने नवंबर 2019 को मोहाली फेज-7 में 80 वर्षीय बुजुर्ग को शिकार बनाया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें