फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम का अंतिम संस्कार, लोगों ने जताया गुस्सा

Wed, 04 Dec 2013 01:15 AM IST
राजेश ढल्ल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलसोरा बेबी मर्डर केस की पीड़िता बेबी का आज नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


गांव निवासियों की ओर से श्रद्वाजंली देते हुए सेक्टर-25 श्मशान घाट तक 8 किलोमीटर का पैदल सफर तय करते हुए शव यात्रा निकाली गई। पैदल चलने के बावजूद लोगों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ।

गुस्साएं लोगों ने श्मशान घाट पहुंचने के बावजूद प्रशासन, पुलिस और नेताओं के खिलाफ उनके सामने ही इंसाफ की मांग करते हुए नारेबाजी की।

शवयात्रा के दौरान भी लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

संस्कार के समय मेयर सुभाष चावला, डिप्टी मेयर सतीश कैंथ, वार्ड पार्षद दर्शन गर्ग, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, रवि शर्मा, ग्रेन मार्केट एसोसिएशन के प्रवक्ता नौशाद अली, दवेंद्र सिंह औलख, पार्षद देवेश मोदगिल, सतप्रकाश अग्रवाल सहित कई प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से सिर्फ अतिरिक्त उपायुक्त तन्वी गर्ग ही पहुंची।

जबकि पुलिस विभाग की ओर से आला अधिकारी एसएसपी नौनिहाल सिंह और डीएसपी आशीष कपूर मौजूद रहे जबकि कई थाना प्रभारी उपस्थित हुए। श्मशान घाट में भी महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस मौके पर पिंकी की छोटी बहन के भी आसू छलक गए। छोटी बहन पिंकी के शव के साथ ही गाड़ी में पहुंची। अंतिम संस्कार के मौके पर खुशप्रीत के परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया।

शव यात्रा में काफी भीड़ थी। जो कि पलसौंरा गांव  से पैदल चलकर श्मशान घाट पहुंची थी।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें