नगर-निगम पिंजौर क्षेत्र की कालोनियों, गलियों, पार्क, सरकारी संस्थानों नगर निगम पिंजौर क्षेत्र से संबंधित हर तरह की जानकारी बहुत जल्द इंटरनेट पर उपलब्ध कराएगा।
नगर-निगम पिंजौर जोन के एमई गोपाल कलावत ने बताया कि दिल्ली की कंपनी ‘मैप माई इंडिया’ द्वारा पिंजौर नगर निगम के सरकारी संस्थान, निजी संस्थान, पार्क, पोस्ट ऑफिस आदि अन्य जानकारियों के लिए ‘डिजिटल सजरा मैप’ तैयार करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।
डिजिटल सजरा मैप बनने से सारी जानकारियां ऑनलाइन कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि कहां अस्पताल, टावर, प्राचीन बाबड़ी, मंदिर, मस्जिद हैं सर्वे से सारी तस्वीर सामने होगी। उसे इंटरनेट पर भी देखा जा सकेगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत वार्ड नंबर 3, 4, 5 में सर्वे शुरू हो चुका है, जिसे करीब 2 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।